फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होली पर 225 बसें चलाएगा परिवहन निगम, बढ़ेंगे फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। होली पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर परिवहन निगम 225 बसें संचालित करेगा। ये बसें उन रूटों पर लगाई जाएंगी, जहां अधिक यात्रियों की संख्या रहती है। बस अड्डों और पिक पॉइंट पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि होली पर यात्रियाें की भीड़ बढ़ जाती है। दिल्ली के लिए 100 बसों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ जयपुर व लखनऊ के लिए 50-50 और कानपुर के लिए 25 बसें लगाई जाएंगी। बसों के 25 प्रतिशत फेरे बढ़ाए जाएंगे। अड्डों पर सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। यात्रियों की सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था का भी ध्यान रखा जाएगा। प्रतिबंधित क्षेत्रों को छोड़कर यात्रियों के पिक पॉइंट पर कर्मचारियों की तैनाती 24 घंटे रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें