कासगंज। जिले में लगातार संक्रमण पैर पसार रहा है। संक्रमण तेजी से गांव में भी फैल रहा है। कई गांव कोरोना का हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं। आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने में ज्यादा वक्त लग रहा है। इन हालातों के बीच संक्रमण की तेजी बनी हुई है।
126 कोरोना संक्रमित शनिवार को मिले। इनकी आरटीपीसीआर जांच लखनऊ एसजीपीजीआई से होकर आई। यह जांच के सैंपल 2 मई को लिए गए थे। शुक्रवार की देर रात्रि को रिपोर्ट आई। शहर की माधोपुरी, झंडा चौक, चित्रगुप्त कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, लक्ष्मीगंज, बिलराम गेट इलाकों में संक्रमितों की काफी संख्या है। वहीं ग्रामीण इलाके सहावर के याकूतगंज, फरौली, रामनगर में भी बड़ी संख्या में संक्रमित हैं। सिढ़पुरा का फतेहपुर गांव कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां भी करीब 10 कोरोना संक्रमित लोग हैं। अहरौली, नगला सहजन, कोटरा, बुरथरा, सुजरई, नगला खंजी में भी संक्रमित पाए गए हैं। पटियाली में रुस्तमपुर में कई संक्रमित हैं। वहीं मेन मार्केट में भी पति पत्नी संक्रमित पाए गए हैं। गंजडुंडवारा के मोहल्ला घासी में भी अब तक कई संक्रमित मिल चुके हैं। नगला दक्खन, मुईद्दीनपुर में भी संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में चिकित्साकर्मी भी शामिल हैं। लगातार बढ़ता संक्रमण जिले में खतरा बन रहा है, लेकिन अभी रोक नहीं लग पा रही। संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है।
संक्रमित- 126
अब तक संक्रमित- 3689
वर्जन-
- जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। संक्रमितों को आइसोलेट कराया गया है। लक्षण वाले मरीजों को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। शेष मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी गई है। - डॉ. अविनाश कुमार।