आगरा में पति के साथ दवा लेने आई महिला से गेस्ट हाउस में चार युवकों ने शर्मनाक हरकत कर दी। नशे में धुत युवकों ने महिला से छेड़छाड़ की। जब उसके पति ने विरोध किया तो मारपीट कर दी।
पति-पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का मेडिकल कराया गया है।
औरैया के आलू कारोबारी अपनी पत्नी को दवा दिलाने आगरा आए थे। दोनों हरीपर्वत क्षेत्र के श्रीपत गेस्ट हाउस में रुके हुए थे। गेस्ट हाउस के दूसरे कमरे में चार युवक ठहरे हुए थे।