फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रांसबिल-2026 के विरोध में सड़कों पर उतरे किन्नर

विज्ञापन
 ट्रांसबिल 2026 के खिलाफ सोमवार को कलेक्ट्रेट में किन्नर महापंचायत की ओर से प्रदर्शन करते हुए क
विज्ञापन
आगरा। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित ट्रांसबिल-2026 के खिलाफ सोमवार को कलेक्ट्रेट में किन्नर समुदाय ने प्रदर्शन किया। किन्नर महापंचायत के बैनर तले एकजुट हुए सैकड़ों किन्नरों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कहा कि उनके संवैधानिक अधिकारों से खिलवाड़ हुआ, तो देशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

राधिका बाई ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि हम भी इस देश के नागरिक हैं। नालसा जजमेंट ने हमें पहचान दी थी, लेकिन ट्रांसबिल-2026 उसे कमजोर करने की कोशिश है। गुरु हरिया मां ने कहा कि समुदाय ऐसे किसी भी कानून को स्वीकार नहीं करेगा जो उन्हें समाज में पीछे धकेलता हो। महापंचायत की अध्यक्ष गुरु रेखा ने कहा कि सरकार ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए ठोस कदम उठाए। इस दौरान गुरु मुकेश बाई मां, गुरु इंद्रा बाई मां, गुरु दिला मां, सचिव राधिका सोनी, ऊषा, सुनीता, पूजा, सरोज, प्रीति आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें