फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 बकाएदारों के नलकूपों से उतरवाए ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। बिजली बिल नहीं जमा करने वालों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई विद्युत विभाग ने छेड़ रखी है। मंगलवार को भी टीम ने जरार क्षेत्र के फरैरा और फरेरी व अन्य गांवों में अभियान चलाकर 5 लाख रुपये से ज्यादा के बकाएदार 35 किसानों के नलकूप के ट्रांसफार्मर उतारकर आपूर्ति ठप कर दी।
विज्ञापन

उप खंड अधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार को बिजली विभाग की टीम ने अवर अभियंता नीरज कुमार के साथ जरार बिजलीघर क्षेत्र में फरैरा और फरैरी गांव में जांच की। 5 लाख रुपये से अधिक के बकाएदारों के नलकूपों के ट्रांसफार्मर उतवाए। इससे पहले भदरौली, बाह देहात क्षेत्र में बकाएदारों के नलकूपों के ट्रांसफार्मर उतरवाए। उप खंड अधिकारी ने बताया कि कुल 35 ट्रांसफार्मर उतरवाए गए हैं। बिल जमा करने के बाद भी नलकूपों को बिजली की आपूर्ति दी जाएगी। चेताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें