आगरा पुलिस कमिश्नरेट के नगर जोन में सोमवार को डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने 72 दरोगाओं को इधर-उधर कर दिया। 18 दरोगाओं को पुलिस लाइन से थाना ताज सुरक्षा, सदर, महिला, सदर, शाहगंज, जगदीशपुरा, नाई की मंडी, साइबर थाने और कोतवाली में तैनाती दी गई।
विज्ञापन
वहीं पश्चिमी जोन के बरहन थाना और पूर्वी जोन के डाैकी थाने से 1-1 दरोगा को साइबर और जगदीशपुरा थाना भेजा गया। नगर के अन्य थानों से 52 दरोगा इधर से उधर किए गए। सबसे अधिक साइबर थाने से 11 दरोगाओं का तबादला दूसरे थानों में किया गया।