फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाल विकास विभाग से 6 मुख्य सेविकाओं का हुआ स्थानांतरण

Mon, 08 Jul 2024 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के बाल विकास परियोजना विभाग से 6 मुख्य सेविकाओं का स्थानांतरण हो गया है। अब जिले में 14 मुख्य सेविकाएं ही तैनात रह गईं हैं। जबकि जिले में 88 पद स्वीकृत हैं। स्थानांतरित की गईं मुख्य सेविकाओं के बदले जिले में नई तैनाती नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 2445 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों की देखभाल के लिए जिले के सभी सात विकास क्षेत्रों के लिए 88 पद स्वीकृत हैं। जबकि मानक के अनुसार 98 पद होने चाहिए। जितने पद स्वीकृत हैं उतनी तैनाती भी जिले में नहीं है। लंबे समय से पद रिक्त चले आ रहे हैं। अभी तक 20 मुख्य सेविकाओं के सहारे आंगनबाड़ी केंद्रों की देखभाल कराई जा रही थी, लेकिन शासन से चलाई जा रही स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत जिले से छह मुख्य सेविकाओं को दूसरे जनपदों में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस स्थानांतरण के बाद अब 14 मुख्य सेविकाएं ही जिले में रह गई है। इसका असर विभागीय काम काज पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें