11एमएनपी-27-बेवर में बिना जाल के रखा ट्रांसफार्मर
- फोटो : MAINPURI
बेवर। मुख्य बाजार में थाने के बाहर खुले में रखे ट्रांसफार्मर में शनिवार की दोपहर अचानक फाल्ट हो गया। जिससे वहां से गुजर रहा बाइक सवार युवक के बाल झुलस गए।
शनिवार को दोपहर दो बजे जिलही निवासी सनी बाइक से बेवर बाजार में जा रहा था। जब वह थाने केे पास खुले में रखे ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा तो किसी काम के चलते वह ट्रांसफार्मर केे पास बाइक खड़ी कर रहा था। तभी अचानक तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर में फाल्ट हुआ जिससे पास में ही खड़े सनी के बाल झुलस गए। उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। दुकानदारों ने बताया ट्रांसफार्मर के पास सुरक्षा घेरा न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर के पास सुरक्षा घेरा बनवाने की मांग की है।
ट्रांसफार्मर के पास सुरक्षा घेरा नहीं है। इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जेई को इस संबंध में निर्देश देकर जल्द ही ट्रांसफार्मर को सुरक्षा घेरा में लिया जाएगा।
नरेंद्र वर्मा, एसडीओ भोगांव