11एमएनपी-29-बेवर के जीएसएम महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा सजाई गई रैली
- फोटो : MAINPURI
बेवर। जीएसएम महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर के छठवें दिन शनिवार को छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली सजाकर सजावट का महत्व बताया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह के निर्देशन में छात्राओं ने रचनात्मकता कार्यों का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रंगोलियां बनाईं। रंगोली प्रतियोगिता में दस टोलियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, रेप स्टॉप, अनेकता में एकता, स्वच्छ भारत, क्लीन इंडिया-ग्रीन इंडिया आदि थीम पर रंगोली बनाईं। किरण वेदी टोली ने प्रथम स्थान, कल्पना चावला ने द्वितीय व जोधाबाई टोली ने तृतीय स्थान बनाया। निर्णायक मंडल में डॉ. सीमा सक्सेना, एवं डॉ. क्षमा सिंह शामिल थीं। कॉलेज सचिव मनोज दुबे ने कहा कि युवतियां अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा कर हुनरमंद बनकर सकारात्मक सोच विकसित करें। यही सशक्तीकरण की सही परिभाषा है। वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। वे अबला नहीं सबला हैं।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. मनोज सक्सेना ने कहा कि महिलाओं के लिए पढ़ना ही काफी नहीं है। कॉलेज सचिव मनोज दुबे एवं प्राचार्य डॉ. मनोज सक्सेना ने छात्राओं के कार्यों की सराहना की। सतेंद्र पाल, ब्रजेश मिश्रा एवं कॉलेज की अनामिका दुबे, वंदना सक्सेना, डॉ. शैलेंद्र, डॉ. क्षमा सिंह, सीमा सक्सेना, मुनेंद्र चौहान, रतन कुमार, डॉ. करुणेश पाठक आदि मौजूद रहे।