फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरसारा विद्युत उपकेंद्र पर लगा नया ट्रांसफार्मर, दोगुनी हुई क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत निगम उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि कर उनका लोड कम करने के लिए कार्य कर रहा है। इसी के तहत सोमवार को किशनी के अरसारा विद्युत उपकेंद्र पर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसके बाद उपकेंद्र की क्षमता पूर्व से दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन

अरसारा उपकेंद्र पर पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से क्षेत्र के 32 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। लोड अधिक होने के चलते बार-बार ब्रेकडाउन की समस्या आती थी। वहीं गर्मियों में तो ओवरलोडिंग के चलते एक ही दिन में कई बार फाल्ट होते थे। इसे देखते हुए दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत अधीक्षण अभियंता विद्युत रवि कुमार अग्रवाल ने एक और ट्रांसफार्मर लगाने के लिए संस्तुति की थी। स्वीकृति मिलने के बाद सोमवार को उपकेंद्र पर पांच एमवीए का नया एक और ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसके बाद उपकेंद्र की क्षमता बढ़कर दोगुनी हो गई। इससे 32 गांवों के लोगों को बिजली आपूर्ति संबंधी समस्या से निजात मिलेगी।
नवंबर में काटे गए 14828 कनेक्शन, 553 पर एफआईआर
मैनपुरी। बिजली निगम द्वारा बकाया वसूलने और बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पूरे नवंबर में बिजली विभाग की टीमों ने जिले भर में 14828 बकाएदारों के कनेक्शन काटे। इसमें प्रथम खंड में 1746, द्वितीय खंड में 6351 और तृतीय खंड में 6731 कनेक्शन काटे गए। इसी प्रकार बिजली चोरी करने पर कुल 553 लोगों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई गई। इसमें प्रथम खंड में 58, द्वितीय खंड में 282 और तृतीय खंड में 213 के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें