कासगंज में देव दिवाली के मौके पर चामुंडा मंदिर में दीपमालिका सजाते लोग
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली पर 11,000 दीयों की रोशनी से चामुंडा माता मंदिर जगमगा उठा। इस अद्भुत अलौकिक रूप को अपनी नजरों में कैद करने के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर पर देवों के दर्शन किए।
मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान शंकर ने देवताओं की प्रार्थना पर सभी देवताओं को प्रताड़ित करने वाले राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया। जिसके उल्लास में सभी देवताओं ने मिलकर दिवाली मनाई। जिसे देव दीपावली में रूप में मनाया जा रहा है। शाम को आरती के साथ जब संपूर्ण चामुंडा मंदिर परिसर के दीप जले तो मंदिर का अद्भुत अलौकिक नजारा देखते ही बन रहा था। नगर प्रभुपार्क में भी देव मंदिरों में देव दीपावली मनाई गई। यहां भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। प्रभुपार्क पर महिलाओं व अन्य भक्तों ने हाथों से रंगोली सजाकर पूरे मंदिर परिसर को दीयों की रोशनी से जगमगा दिया। पूरे दिन नगर का वातावरण धार्मिक बना रहा।
कासगंज में देव दिवाली के मौके पर चामुंडा मंदिर पर सजाई गई दीपमलिका देखने के लिए उमड़ी भीड़- फोटो : KASGANJ
कासगंज में देव दिवाली के मौके पर चामुंडा मंदिर में सजाई गई दीपमालिका- फोटो : KASGANJ