फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें:  फिरोजपुर में फुटओवर ब्रिज निर्माण के चलते ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त, यहां देखें गाड़ी नंबर

Fri, 26 May 2023 08:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

गाड़ी संख्या 04141 सूबेदार-ऊधमपुर 29 मई से, 04142 ऊधमपुर-सूबेदारगंज 30 मई से निरस्त रहेंगी। गाड़ी संख्या 18309 संबलपुर-जम्मू तवी अमृतसर तक 27 तक, 18310 जम्मू तवी-संबलपुर अमृतसर से 30 तक आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
Train in India - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर मंडल में रैंप साइडिंग और फुट ओवर ब्रिज निर्माण किया जा रहा है। कई ट्रेन निरस्त कर दी गई हैं। इससे माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले यात्रियों को दिक्कत होगी।
विज्ञापन


वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें कुछ ट्रेन री-शेड्यूलिंग भी की गई है। गाड़ी संख्या 04141 सूबेदार-ऊधमपुर 29 मई से, 04142 ऊधमपुर-सूबेदारगंज 30 मई से निरस्त रहेंगी। गाड़ी संख्या 18309 संबलपुर-जम्मू तवी अमृतसर तक 27 तक, 18310 जम्मू तवी-संबलपुर अमृतसर से 30 तक, 12919 डॉ. आंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा 28 मई से पठानकोट तक, 12920 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-डॉ. आंबेडकर नगर पठानकोट से 30 मई से और 18102 जम्मू तवी-टाटा पठानकोट से 29 मई तक आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी।

गाड़ी संख्या 12471 ब्रांद्रा-श्री माता वैष्णो देवी कटरा बांद्रा स्टेशन से 28 मई को 120 मिनट और 29 मई को 210 मिनट, 12919 डॉ. आंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा डॉ. आंबेडकर नगर से 29 मई से 210 मिनट, 18101 टाटा-जम्मू तवी 28 मई से टाटा स्टेशन से 300 मिनट और 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा 30 मई से 240 मिनट के लिए श्री माता वैष्णो देवी कटरा पर री शेड्यूलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें