फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा, नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, पम्प से खाली कराया स्टॉक

Mon, 24 Feb 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कोठी मीना बाजार के पास दो और पेट्रोल पंपों का भंडारण भी कराया गया है खाली
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा भ्रमण के चलते छह पंपों से डीजल और पेट्रोल का भंडारण खाली करा दिया है। इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने पंपों का निरीक्षण भी किया। सुरक्षा टीम भी पंपों पर पहुंच गई है। इन पर बिक्री भी बंद हो गई है।
विज्ञापन


अभी तक सराय ख्वाजा, फतेहाबाद रोड स्थित होटल ट्राइडेंट के पास, ताज सिटी और प्रतापपुरा चौराहा स्थित पेट्रोल पंप का ही नोटिस दिया था। लेकिन रविवार की सुबह प्रशासनिक टीम कोठी मीना बाजार के पास स्थित दो और पंपों पर पहुंची और संचालकों को नोटिस देकर इनको भी खाली करने को कहा।

आईओसी के तकनीकी टीम की निगरानी में भूमिगत टैंक पूरी तरह से साफ किए। शाम को आइओसी और आपूर्ति विभाग की टीम ने छह पंपों का निरीक्षण किया। देर शाम यहां सुरक्षा टीम भी पहुंच गई। टीम ने सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, पानी की व्यवस्था भी परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ उमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि एहतियातन कोठी मीना बाजार मैदान के पास के दो और पंपों को खाली करवाया गया है। निरीक्षण भी किया है। देर शाम के बाद सोमवार को यहां बिक्री नहीं होगी।

पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश मल्होत्रा ने बताया कि आइओसी की टीम की निगरानी में छह पंपों से पेट्रोलियम पदार्थ का भंडारण खाली कर दिया है, बिक्री भी बंद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें