फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway:कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार...आठ घंटे देरी से पहुंची जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस, ये गाड़ियां भी

Mon, 05 Jan 2026 10:44 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

कोहरे ने ट्रेनों के संचालन को भी प्रभावित किया है। ट्रेनें आठ घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंच रहीं हैं। इसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कोहरे में आती ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के कारण देरी से चल रही ट्रेनों ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को आगरा कैंट पर जबलपुर-निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस ने सबसे ज्यादा इंतजार कराया। वह अपने निर्धारित समय से आठ घंटे देरी से पहुंची। कड़ाके की ठंड में यात्री प्लेटफार्म पर इंतजार करते-करते परेशान हो गए।
विज्ञापन


इसके साथ ही आगरा कैंट और ईदगाह स्टेशन से गुजरने वाली 13 सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और राजधानी ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। सबसे ज्यादा लेट जबलपुर-निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 8 घंटे, निजामुद्दीन-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7 घंटा 20 मिनट देरी से चल रही हैं। 

इसके अलावा आगरा कैंट से एचवाईबी-एनडीएलएस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 घंटा 11 मिनट, आगरा कैंट से रानी कमलापति-निजामुद्दीम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 45 मिनट, एसबीसी-एनडीएलएस 3 घंटे 54 मिनट, एमएएस-एनजेडएम राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटे 53 मिनट, एमएमसीटी-एनजेडएम राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटे 35 मिनट, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस 3 घंटे 55 मिनट, एनईडी-एसजीएनआर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 घंटे 15 मिनट, सचखंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 20 मिनट और ईआरएस-एनजेडएम 2 घंटे 51 मिनट और केरला सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 10 मिनट लेट रहीं। ईदगाह स्टेशन से अनन्या एक्सप्रेस 1 घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन


ट्रेनों के समय पता कर स्टेशन पहुंचें
कोहरे के कारण कई ट्रेनों के समय में बदलाव है। वह स्टेशनों पर निर्धारित समय नहीं पहुंच रही है। यात्री ट्रेनों के समय की बदलाव की स्थित को देखकर ही स्टेशन पहुंचे। विभाग समय-समय पर ट्रेन के समय के बदलाव की जानकारी यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराता हैं। - प्रशस्ति श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी, रेल मंडल आगरा
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें