फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैना में पटरी से उतरी मालगाड़ी, आगरा-झांसी रेल मार्ग बाधित, 12 ट्रेनें प्रभावित

Tue, 23 Oct 2018 08:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पटरी से उतरी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुरैना में सोमवार को मालगाड़ी के दो डिब्बे डिरेल होने से आगरा-झांसी रेलमार्ग ठप हो गया। अप और डाउन रूट की गाड़ियां जहां की तहां फंसी रह गईं। इससे यात्री परेशान हो गए। 
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक रूट साफ नहीं हो सका था। इस कारण गतिमान एक्सप्रेस समेत 12 गाड़ियां फंसी हुई थीं। घटना के बाद आगरा कैंट से भी एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) रवाना की गई।

मुरैना में दोपहर तकरीबन ढाई बजे यार्ड के नजदीक मालगाड़ी के दो डिब्बों के डिरेल होने से आगरा-झांसी रेलमार्ग अवरुद्ध हो गया। हादसे के कारण अप लाइन झेलम एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, कलिंग उत्कल समेत कई गाड़ियां जहां की तहां खड़ी हो गईं। 
विज्ञापन


डाउन ट्रैक पर गतिमान एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, पंजाब मेल भी आगरा नहीं पहुंच सकीं। दोनों रूट अवरुद्ध होने का असर देर रात तक ट्रेनों पर पड़ा। ट्रेनें घंटों की देरी से आगरा पहुंचीं। 

आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक डॉ. संचित त्यागी ने बताया कि आगरा-झांसी रूट अवरुद्ध होने से 12 से अधिक गाड़ियां प्रभावित हो गई हैं। इनमें गतिमान और शताब्दी भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें