फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोहफे हैं तैयार, आभूषणों से सजा सराफा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करवाचौथ के त्योहार की रौनक से सराफा कारोबार भी दमकने लगा है। सोने-चांदी के आभूषणों की बिक्री में भी उछाल आ गया है। महिलाएं व पुरुष आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं। सुबह से शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लग रही है, जिससे सराफा कारोबारी भी खुश हैं।
विज्ञापन


करवाचौथ पर सराफा व्यापार दमकने लगा है। इस बार उपहार के रूप में आभूषण महिला और पुरुषों की पहली पसंद बने हुए हैं। इसके लिए कुछ लोगों ने जहां पहले से बुकिंग करा रखी थी तो वहीं कुछ लोग सीधे खरीदारी कर रहे हैं। सोने की चेन व कानों के झुमकों लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इनमें सौ से अधिक डिजाइन बाजार में उपलब्ध हैं।

इनमें भगवान के स्वरूप के कान के झुमके मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। इनकी कीमत वजन के अनुसार है। अनुमान के अनुसार लगभग 30 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक के झुमके दुकानों पर उपलब्ध हैं। पुरुष भी अपनी पत्नी को करवाचौथ पर उपहार देने के लिए आभूषणों की खरीद कर रहे हैं। जिसमें वे हार व सोने की चेन को पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन



कोल्हापुरी पायल इस बार महिलाओं के मन को खूब भा रही है। अलग-अगल डिजाइनों में उपलब्ध होने के चलते लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इसकी कीमत ढाई हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक है। जिसे लोग आसानी से खरीद भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें