फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: कोहरे का असर...ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, स्टेशन पर ठिठुरते रहे यात्री; देरी से चलीं ये गाड़ियां

Mon, 29 Dec 2025 11:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। ट्रेनें पांच घंटे तक देरी से चल रहीं हैं। ऐसे में स्टेशन पर यात्री ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घने कोहरे के कारण आगरा कैंट पर पांच घंटे तक की देरी से ट्रेनें पहुंचीं। इस वजह से प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों को ठिठुरते हुए इंतजार करना पड़ा। सोमवार को अपनी यात्रा निरस्त कर 65 यात्रियों ने 52400 रुपये का रिफंड लिया।
विज्ञापन


सोमवार को तेलंगाना एक्सप्रेस 3 घंटे 34 मिनट देरी से पहुंची। नांदेड़–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 4 घंटे 48 मिनट, चेन्नई सेंट्रल–नई दिल्ली एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट, छत्रपति संभाजीनगर–निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन करीब 1 घंटा 26 मिनट, फिरोजपुर कैंट–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस 4 घंटे, आगरा कैंट बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस 4 घंटे 56 मिनट, अमृतसर–बिलासपुर एक्सप्रेस लगभग 3 घंटे देरी से आई।

वहीं पुरी–योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 4 घंटे 50 मिनट, अमृतसर–विशाखापत्तनम एक्सप्रेस करीब 3 घंटे 35 मिनट, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल–नई दिल्ली एक्सप्रेस लगभग 2 घंटे 30 मिनट लेट पहुंची। रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेन लेट हो रही हैं। यात्री स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेनों की स्थिति का अपडेट देख लें। इसके बाद ही स्टेशन पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें