श्री रामायण यात्रा ट्रेन सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : twitter
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी, सरयू आरती के दर्शन कराने के लिए भारत दर्शन यात्रा ट्रेन 21 जनवरी को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से संचालित होगी। आगरा कैंट पर आईआरसीटीसी प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि 21 से 30 जनवरी तक नौ रात व दस दिन का पैकेज दिया गया है। इसमें वैद्यनाथ मंदिर (जसीडीह), गंगासागर, कोलकाता में काली मंदिर, पुरी में जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर, गया में विष्णुपाद मंदिर आदि धर्मस्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
यहां से भी मिलेगी सुविधा
इस पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 9450 रुपये रखा गया है। इस ट्रेन में बैठने की सुविधा आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, जौनपुर अयोध्या एवं वाराणसी से उपलब्ध है। यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात का शाकाहारी भोजन, बसों द्वारा स्थानीय यात्रा तथा धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था इत्यादि सम्मिलित हैं। इस गाड़ी में पंजीकरण कराने के लिए लखनऊ के अलावा आगरा कैंट स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।