फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एपी एक्सप्रेस में आतंकी होने की सूचना पर रोकी गई ट्रेन, आरपीएफ को एक यात्री ने दी थी सूचना

Mon, 08 Aug 2022 11:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा कैंट पर आरपीएफ को एक यात्री ने सूचना दी कि एपी एक्सप्रेस में आतंकी सफर कर रहा है। इससे हड़कंप मच गया। ग्वालियर और झांसी में ट्रेन रुकवाकर तलाशी की गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस (एपी एक्सप्रेस) में अलकायदा के आतंकी के सफर करने की सूचना से आगरा से झांसी तक हड़कंप मच गया। एक यात्री ने आगरा कैंट स्टेशन पर आतंकी के हुलिये के यात्री के सफर करने की जानकारी दी थी, जिस पर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। ग्वालियर और झांसी में ट्रेन की सघन तलाशी ली गई, मगर कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर आरपीएफ आगरा कैंट सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि ट्रेन दिल्ली से भोपाल की ओर जा रही थी। यह रात करीब 12 बजे आगरा कैंट पहुंची। यहां ट्रेन से उतरकर एक यात्री ने आरपीएफ थाने में बताया कि कोच ए-1 में अलकायदा आतंकी सफर कर रहा है। वह हैदराबाद से आया है। हथियार भी हैं। आरपीएफ ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, तब तक गाड़ी ग्वालियर के लिए निकल चुकी थी। 

ग्वालियर स्टेशन पर जांच में कोई संदिग्ध नहीं मिला। किसी ने भ्रामक सूचना दी थी। उधर, ग्वालियर की डीएसपी शुभा श्रीवास्तव ने बताया कि बम की सूचना पर चेकिंग करवाई गई थी। इसके बाद ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन (झांसी) पहुंची। यहां भी ट्रेन को 40 मिनट रोका गया। हर कोच की तलाशी ली गई। कोई संदिग्ध नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें