फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। कस्बा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित तीन लोगों के विरुद्ध एक युवक ने मुद्रा लोन के नाम पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र निवासी चिंटू कुमार ने बताया कि उन्होंने कस्बा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से मुद्रा लोन कराया था। कहा कि उनका लोन स्वीकृत कर दिया गया, लेकिन तत्कालीन शाखा प्रबंधक, फील्ड आफिसर ने मिली भगत कर मुद्रा लोन का 1.90 लाख रुपया नितिन शर्मा निवासी गांव ढढौंस के खाता में भेज दिया। शाखा प्रबंधक, फील्ड आफिसर के साथ साजिश कर नितिन ने फर्जी हस्ताक्षर बनाकर रुपया निकाल लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज राजकुमार गोस्वामी का कहना है कि जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें