फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मथुरा में प्रसव के लिए रुकवाई गई ट्रेन, महिला यात्री ने दिया बेटी को जन्म

Thu, 05 Sep 2024 09:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ट्रेन में सफर के दौरान प्रसव पीड़ा होने पर रेलवे अधिकारियों ने गाड़ी को मथुरा स्टेशन पर रुकवा दिया। यहां पहले से ही एंबुलेंस बुला ली गई थी। एंबुलेंस से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने बेटी को जन्म दिया। 

 
विज्ञापन
मथुरा रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति में यात्रा कर रही संगीता अहिरवार ने  बेटी को जन्म दिया। सफर के दौरान उन्हें प्रसव पीड़ा हुई थी। रेल मदद पर मेडिकल कॉल आई, जिसके बाद टीम सक्रिय हो गई। 
विज्ञापन


बताया गया है कि महिला यात्री संगीता अहिरवार ट्रेन संख्या 12122 के  एस - 2 में 5,6 बर्थ पर निजामुद्दीन से दमोह  की यात्रा कर रही थीं। सफर के दौरान उन्हें प्रसव पीड़ा हुई। इस मामले में ऑन बोर्ड टीटीई विनय कुमार की जबलपुर मुख्यालय से बात हुई। उन्होंने भी बताया कि तबीयत ज्यादा खराब है। ये गाड़ी आगरा मंडल के किसी भी स्टेशन पर नहीं रुकती है।

इसलिए डिप्टी पंच्युलटी आगरा मंडल को मथुरा स्टेशन पर गाड़ी को रुकवाने का मेमो दिया गया।  उप स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य मथुरा को यात्री को डॉक्टर द्वारा अटैंड करवाने को बोला गाया। मथुरा स्टेशन पर यात्री को उतरवाकर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवा गया। जहां पर महिला द्वारा एक बेटी को जन्म दिया गया। महिला के पति द्वारा रेलवे और रेलवे स्टाफ की भूरी भूरी प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें