गर्मी की छुटिटयों में अगर आप ट्रेन से पहाड़ी राज्यों में जाने की सोच रहे हैं और आरक्षण कराना चाहते हैं तो ये इन दिनों चुनौतीभरा है। मथुरा से हिल स्टेशन जाने वाली गाड़ियों में आरक्षण की श्रेणी फुल हो चुकी है।
जुलाई तक कोई रिजर्वेशन नहीं है और हजारों की वेटिंग चल रही है। गर्मी की छुट्टियां होते ही इन स्थानों पर जाने वाले लोगों ने पहले ही रिजर्वेशन करा लिया है। रेलवे अधिकारी अब जुलाई के बाद रिजर्वेशन कर रहे हैं।
कान्हा की नगरी से पहाड़ पर जाकर गर्मियों का आनंद लेने वालों की कमी नहीं है। उनके द्वारा हिल स्टेशन जाने के लिए एडवांस में ही रिजर्वेशन करा लिए गए हैं। मथुरा से जम्मू कश्मीर तथा अन्य स्थानों पर जाने वाली ट्रेनों के रिजर्वेशन जुलाई तक फुल हो चुके हैं।