एक जून से ट्रेनों का संचालन अब फिर से शुरू होने वाला है। सिर्फ स्पेशल ट्रेनें ही ट्रैक पर दौड़ेंगी। इन ट्रेनों से यात्रा के लिए स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर की कंफर्म टिकट का होना अनिवार्य होगा। स्पेशल ट्रेनों में एसी कोच भी नहीं लगाए जाएंगे।
कासगंज जंक्शन स्टेशन पर बाहर से आने जाने वाली ट्रेनों का ठहराव यात्रियों को बैठाने और उतारने के लिए होगा। कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ट्रेन के निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा।
जनता कर्फ्यू के दिन 24 घंटे के लिए ट्रेनों का संचालन बंद किया गया। उसके बाद 25 मार्च को देशभर में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। तब से ही ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद हैं। सिर्फ मालगाड़ियां और स्पेशल ट्रेनें ही चल रही हैं।
बाद में श्रमिक स्पेशल ट्रेन भी चलाईं गईं। यह अभी तक जारी है। लेकिन अब सीमित संख्या में स्पेशल ट्रेनें जन सामान्य के लिए चलाने की तैयारी कर ली गई है। एक जून से यह ट्रेनें ट्रैक पर दौड़ेंगी।