फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से गुजरने वाली 19 ट्रेनों का बदला समय , स्टापेज टाइम भी हुआ कम

Wed, 01 Nov 2017 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आगर कैंट स्टेशन - फोटो : Self
विज्ञापन
आज से यात्रा करने से पहले ट्रेनों के समय को जांच लें। एक नवंबर से कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। आगरा मंडल से गुजरने वाली 19 ट्रेनों के आवागमन और ठहराव समय में बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन


रेलवे ने एक नवंबर से कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है। इसमें आगरा छावनी स्टेशन से गुजरने वाली 11058 जम्मू तवी पुणे एक्सप्रेस का समय अब रात 12:40 की जगह 12:35 बजे हो गया है। ट्रेन यहां 8 मिनट की जगह अब केवल 5 मिनट ही ठहरेगी। 

11057 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस का समय अब रात 12:08 की जगह 12:05 हो गया है। यह ट्रेन दस मिनट की जगह केवल 5 मिनट ही रुकेगी और 12:18 की जगह अब 12:10 पर ही रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस आगरा छावनी स्टेशन पर रात 12:40 की जगह 12:35 पर आएगी। दस मिनट की जगह इसका स्टापेज भी 5 मिनट का रहेगा। यह 12:40 बजे प्रस्थान करेगी। आगरा मंडल में सबसे ज्यादा बदलाव मथुरा जंक्शन की ट्रेनों पर हुआ है।
 
मथुरा में स्टापेज के बदलाव के साथ समय में 5 से 15 मिनट तक का असर पड़ा है। आगरा मथुरा में हाल्ट पर समय कम करने के साथ आगरा पलवल पैसेंजर को वनचारी में ठहराव दिया गया है। आगरा किला से चलने वाली आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस के समय को भी परिवर्तित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें