फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एक दिन आगरा नहीं आएगी एयर इंडिया की उड़ान, अफवाह फैली ये

Wed, 01 Nov 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
air india
विज्ञापन
ताजनगरी को हवाई मार्ग से जोड़ने वाली एयर इंडिया की एकमात्र उड़ान आठ नवंबर को आगरा नहीं आएगी। दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे पर तकनीकी कार्य के कारण उड़ान संख्या एआई-406 को आठ नवंबर के लिए निरस्त कर दी गई है। 
विज्ञापन


वेबसाइट पर बुकिंग न होने से टूर आपरेटरों के बीच अफवाह फैल गई कि पूरे नवंबर महीने उड़ान निरस्त रहेगी, जिसके बाद शाम को एयर इंडिया ने सफाई दी है कि यह केवल एक दिन उड़ान निरस्त रहेगी। 

एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-406 दिल्ली हवाई अड्डे से चलकर वाराणसी, आगरा और खजुराहो तक जाती है। सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को यह आगरा से उड़ान भरती है। आगरा के लिए कभी भी बंद हो जाने के कारण मंगलवार को टूर आपरेटरों में अफवाह फैली कि नवंबर में यह उड़ान बंद रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, आठ नंवबर को यह उड़ान तकनीकी कारणों से निरस्त रहेगी। इस वजह से बुकिंग नहीं की जा रही। मंगलवार दोपहर से रात तक एयर इंडिया के सर्वर में तकनीकी खामी के कारण बुकिंग ही नहीं हो पाई। 

इससे इस अफवाह को और बल मिला। रात में एयर इंडिया की वेबसाइट पर यह स्पष्ट हुआ कि केवल आठ नवंबर को उड़ान नहीं आएगी। अन्य दिनों की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर राजीव सिंह ने बताया कि उड़ान संख्या एआई-406 तकनीकी कारणों से आठ नवंबर को नहीं आएगी। इसके बाद हर निर्धारित तारीख को उड़ान आएगी। अगर बुकिंग नहीं हो रही है तो सर्वर में तकनीकी समस्या होगी। उड़ान निरस्त करने पर एयर इंडिया से उनके पास कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें