फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकोहाबाद में एक घण्टे खड़ी रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन*

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला(फिरोजाबाद)। कानपुर रेलखंड पर टावर वैगन का इंजन फेल होने के कारण पीछे आ रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन को शिकोहाबाद स्टेशन पर रोक दिया गया। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया। घटना शुक्रवार शाम 6.30 बजे की है। लुधियाना से चलकर अररिया बिहार जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन मक्खनपुर स्टेशन से निकली तो जसवंत नगर रेलवे स्टेशन के निकट डाउन रेल ट्रैक पर खड़े टावर वैगन के इंजन में तकनीकी कमी आने के कारण इंजन खराब हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रेल अधिकारियों ने पीछे आ रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन को शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर रोकते हुए विभागीय कर्मचारियों की टीम को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची टीम दूसरे इंजन की मदद से टावर वैगन को इटावा ले गई। शाम 7:30 बजे करीब स्पेशल ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें