फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रेन में यात्री को हार्टअटैक, इलाज से बची जान

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला
विज्ञापन
आगरा। मरुधर एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला को हार्टअटैक आ गया। तुरंत 139 नंबर पर फोन कर देने पर चिकित्सकीय मदद मिली और यात्री की जान बच गई।
विज्ञापन

मंडल परिचालन प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 14853 मरुधर एक्सप्रेस में 52 साल की कोमल सफर कर रही थीं। वह अयोध्या से जयपुर जा रही थीं। अचानक उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। अन्य यात्रियों ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर चिकित्सकीय मदद के लिए फोन किया।
विज्ञापन

ट्रेन को नदबई स्टेशन पर रोका गया। यहां से यात्री को एंबुलेंस से नदबई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां जांच और प्राथमिक उपचार दिया गया। इससे मरीज की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें