फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड के बाद रेलवे पर भी भारी पड़ा पहला कोहरा, दो घंटे की देरी से पहुंची गतिमान

Thu, 09 Nov 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अधिकांश ट्रेनें घंटों देरी से आगरा पहुंचीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार रात से छाए कोहरे और धुंध के कारण सड़क के बाद रेल यातायात व्यवस्था भी पंगु हो गई। बुधवार को अप और डाउन ट्रैक की अधिकांश ट्रेनें घंटों देरी से आगरा पहुंचीं। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली गतिमान एक्सप्रेस 90 मिनट के स्थान पर 2.90 मिनट में आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। 
विज्ञापन


शताब्दी एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस समेत ज्यादातर गाड़ियां देरी से पहुंचने के कारण पर्यटकों को शेड्यूल गड़बड़ा गया। ताज एक्सप्रेस को देरी के कारण रद्द करना पड़ा। पूछताछ खिड़की पर रेलवे कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे थे। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोहरे के निपटने के रेलवे के इंतजाम पहले कोहरे और धुंध में ही फेल हो गए। आगरा- दिल्ली, आगरा- जयपुर समेत टूंडला कानपुर के बीच चलने वाली गाड़ियों का बुरा हाल रहा। गतिमान एक्सप्रेस बुधवार को सुबह 9.50 बजे के स्थान पर 11.45 बजे कैंट स्टेशन पहुंची। 
विज्ञापन


वहीं शताब्दी एक्सप्रेस सुबह आठ बजे की जगह 10 बजे आगरा कैंट पहुंची। दोनों गाड़ियों से अधिकांश पर्यटक आगरा भ्रमण को आते हैं। गाड़ियों के लेट होने से पर्यटकों का शेड्यूल बिगड़ गया। गतिमान से आने वाले पर्यटक ज्यादा परेशान दिखाई दिए।

पैसेंजर हुए परेशान

अागरा छावनी - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह श्रीधाम एक्सप्रेस तीन घंटे, केरला एक्सप्रेस एक घंटे, गोवा एक्सप्रेस दो घंटे, पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस समेत दो दर्जन से ज्यादा गाड़ियों के देरी से चलने के कारण यात्री परेशान हो गए। 

ताज एक्सप्रेस को रद्द करने की जानकारी शाम को दी गई। पैसेंजर गाड़ियों का भी बुरा हाल रहा। आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक डा. संचित त्यागी ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 
विज्ञापन

टूंडला से कानपुर की ओर प्रभावित ट्रेन

प्रयागराज एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, फरक्खा एक्सप्रेस, कालिंदी एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, गरीब नवाज एक्सप्रेस, मूरी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, पुरी एक्सप्रेस, नार्थईस्ट एक्सप्रेस, रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, जियारत एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, कालका मेल, महानंदा एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें