फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-रामनगर से बांद्रा की ओर ट्रेनों के फर्राटे की समय सारिणी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे ने कासगंज से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक और खुशखबरी दी है। रामनगर और लखनऊ से बांद्रा की ओर दो साप्ताहिक ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है। 15 और 17 अक्टूबर से चलने वाली इन ट्रेनों के लिए आरक्षण भी शुरू हो गए हैं। रेलवे ने ट्रेनों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 09075 एवं 09076 बांद्रा टर्मिनस-रामनगर अप-डाउन ट्रेन 15 अक्टूबर बृहस्पतिवार को बांद्रा से सुबह 5:10 बजे चलकर यह ट्रेन 16 अक्टूबर को सुबह 3:30 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंचेगी। 16 अक्टूबर शुक्रवार को शाम 4:30 बजे यह ट्रेन रामनगर से रवाना होकर रात 10:50 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंचेगी।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 09021 एवं 09022 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ अप-डाउन का संचालन 17 अक्टूबर को बांद्रा से होगा। शनिवार को यह ट्रेन दोपहर 12:55 बजे बांद्रा से रवाना होकर रविवार को दोपहर 12:17 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंचेगी। 18 अक्टूबर रविवार को रात 11:35 बजे यह ट्रेन लखनऊ से रवाना होगी। जो सुबह 6:25 बजे कासगंज जंक्शन पर पहुंचेगी। रेलवे ने ट्रेनों के संचालन की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

यह रहेगी गाड़ियों की संरचना
रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन में दो लगेज यान, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच, 8 शयनयान श्रेणी कोच, 1 द्वितीय वातानुकूलित कोच और 3 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा लखनऊ-बांद्रा साप्ताहिक सुपरफास्ट में दो लगेज यान, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच, 9 शयनयान श्रेणी, 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोच लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें