फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरों आंदोलन- मांगें पूरी होंगी तभी हटेंगे, अन्यथा तीर्थस्थल के लिए मर मिटेंगे

विज्ञापन
कासगंज सोरों आंदोलन की खबर से संबंधित लोगो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों(कासगंज)। प्रसिद्ध तीर्थनगरी सोरों को तीर्थस्थल घोषित कराए जाने की मांग को लेकर लोगों ने शनिवार से बेमिनयादी अनशन शुरू कर दिया है। लोगों ने इसकी शुरुआत पोस्टकार्ड अभियान से की थी। तीन आंदोलनकारी मांगें पूरी न होने तक अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि या तो मांगे पूरी होंगी तभी हटेंगे या फिर तीर्थस्थल के लिए मर मिटेंगे।
विज्ञापन

धार्मिक एवं पौराणिक नगरी सोरों सूकर क्षेत्र को तीर्थस्थल घोषित कराने के लिए सोरों में आंदोलन चल रहा है। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के तत्वावधान में 15 अगस्त से निरंतर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। पोस्टकार्ड अभियान से शुरू हुआ आंदोलन मौन धरना के बाद अब बेमियादी अनशन तक पहुंचा है। इस आंदोलन को राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का समर्थन भी मिला। शनिवार सुबह 11 बजे से आंदोलनकारी भूपेश शर्मा, अशोक पांडे और अनीता उपाध्याय ने अब आमरण अनशन शुरू कर दिया है। अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों को साहस बंधाने के लिए तीर्थनगरी के तमाम लोग पहुंचे और उन्होंने आंदोलनकारियों की जल्द मांगें पूरी हों ऐसी कामना भगवान वराह और मां गंगा से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें