फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी काटने की कोशिश पर रेलवे अलर्ट, खुफिया तंत्र सक्रिय

विज्ञापन
कासगंज में सोमवार को काटी गई पटरी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कानपुर रेल मार्ग पर गढ़का स्टेशन के पास सोमवार को रेल की पटरी काटने की कोशिश के बाद रेलवे प्रशासन अलर्ट हो गया है। वहीं, रेलवे का खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। खुफिया विभाग की मंडलीय टीम मंगलवार को जांच के लिए गढ़का स्टेशन पर पहुंची और बारीकी से जांच शुरू की। रेल और सिविल पुलिस से भी विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

रेल की पटरी काटने की कोशिश के बाद रेलवे ने ट्रैकों पर सतर्कता बढ़ा दी है। वहीं, रेलवे ने माना है कि यदि सतर्कता नहीं होती तो कोई बढ़ा हादसा हो सकता था। खुफिया विभाग की मंडलीय टीम मंगलवार को जांच के लिए मौके पर पहुंची और बारीकी से कई तथ्यों पर जांच शुरू की। रेल पुलिस के अलावा गंजडुंडवारा थाने में भी सिविल पुलिस ने रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब आरपीएफ व सिविल पुलिस की टीमें इस मामले के खुलासे में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें