फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी कटी रेल पटरी से गुजर गईं कई ट्रेनें

विज्ञापन
कासगंज-कानपुर रेलमार्ग पर काटी गई रेल पटरी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
गंजडुंडवारा (कासगंज)। पूर्वोत्तर रेलवे कासगंज सेक्शन में कानपुर-रेलमार्ग पर सोमवार सुबह रेल की पटरी काटने की कोशिश की गई। इस दौरान आधी कटी पटरी से कई ट्रेनें गुजर गईं। इससे हादसा होते होते बच गया। कीमैन की सूचना पर रेलवे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मरम्मत के लिए टीम मौके पर पहुंच गई। आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रेल पटरी काटने के प्रयास की जानकारी सुबह 9:50 बजे पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन को हुई। कीमैन ने देखा कि कानपुर ट्रैक की पटरी को लोहा काटने वाली आरी या ग्राइंडर से काटने की कोशिश की गई। इससे गहरा निशान बन गया। कीमैन ने आनन फानन में सूचना रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी। पटरी की मरम्मत के लिए कासगंज से इंजीनियर्स और कर्मचारियों की टीम पहुंची और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। लगभग 5 घंटे तक मरम्मत का काम चला। इस दौरान ट्रेनें कॉशन देकर निकाली गईं। आरपीएफ प्रभारी ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें