कासगंज फोटो सुनील कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज क्षेत्र के गांव पंचगाई में फर्जी राशनकार्ड से तीन अपात्र कई महीनों तक राशन पाते रहे। एसडीएम द्वारा कराई गई जांच में अपात्रता सामने आने पर नोटिस जारी किए गए हैं। कार्डधारकों से पांच क्विंटल गेहूं और तीन क्विंटल चावल की रिकवरी होगी। एसडीएम ललित कुमार को जानकारी मिली कि कार्डधारक श्यामेंद्र, राजेंद्र सिंह, रामप्यारी गांव पंचगाई के रहने वाले हैं और यह साधन संपन्न हैं।
फर्जी तरीके से बनवाए गए राशनकार्ड से राशन पाते रहे। पूर्ति निरीक्षक की जांच रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम ने इन तीनों कार्ड धारकों को नोटिस जारी किया है और पूर्ति विभाग को रिकवरी के निर्देश दिए हैं। जांच में पाया गया है कि श्यामेंद्र ने 1 क्विंटल 62 किलो गेहूं, 1 क्विंटल 8 किलो चावल, राजेंद्र ने 1.47 क्विंटल गेहूं, 98 किलो चावल, रामप्यारी ने 1.47 क्विंटल गेहूं, 98 किलो चावल अपात्र होने के बाद भी प्राप्त किए हैं। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया है कि इस खाद्यान्न की रिकवरी कर सरकारी खातें में जमा कराएं। इसके अलावा तीनों कार्ड धारकों को एसडीएम ने नोटिस जारी कर दिए हैं।