फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें... होली पर करना है सुहाना सफर तो अभी से करा लें आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रीगण कृपया ध्यान दें... यदि आपको होली पर्व पर सुहाना सफर करना है तो अभी से ट्रेनों में आरक्षण करा लें। क्योंकि कासगंज से दौड़ने वाली स्पेशल ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति चिंताजनक बन गई हैं। सीटें फुल होने लगी हैं और प्रतीक्षा सूची लंबी है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में बंद हुईं ट्रेनों का संचालन धीमे-धीमे होने लगा है। कासगंज से आरक्षित ट्रेनों के साथ अनारक्षित ट्रेनें भी रफ्तार भर चुकी हैं। भले ही अभी स्थानीय ट्रेनों में यात्रियों की संख्या सीमित हो लेकिन लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। अभी से ही ट्रेनों में आरक्षण फुल होने लगा है। लगभग सभी ट्रेनों में आगामी पांच दिनों तक आरक्षण नहीं मिल पा रहा। लंबी प्रतीक्षा सूची रेलवे की वेबसाइट पर दिखाई दे रही है। ऐसे में यदि होली पर्व पर रेलवे से सुहाना सफर करना है तो फिर अभी से ही आरक्षण करा लें। रेलवे के अफसरों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि आरक्षित सीटें अभी से फुल हो रही हैं और प्रतीक्षा सूची भी लंबी हो गई है। कुछ ही ट्रेनों में आरक्षण की गुंजाइश है।
आरक्षण पर एक नजर-
17 से 24 मार्च- मथुरा, कानपुर, बरेली की ओर सभी स्पेशल ट्रेनों में आरक्षण फुल।
25 मार्च- मथुरा की ओर कोटा स्पेशल में 3 सीटें रिक्त, कानपुर की ओर सभी सीटें फुल।
26 मार्च- मथुरा-कानपुर की ओर सभी ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची।
27 मार्च- मथुरा-कानपुर की ओर सभी ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची।
28 मार्च- मथुरा-कानपुर की ओर सभी ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची।
वर्जन-
ट्रेनों में आरक्षण फुल होने लगा है। प्रतीक्षा सूची भी लंबी हो रही है। यात्री अभी से होली पर्व पर यात्रा के लिए आरक्षण करा लें। जिससे उन्हें आसानी से सीट मिल सके। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें