फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री बेहाल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 6 घंटे लेट; घंटों इंतजार

Sat, 10 Oct 2026 10:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मथुरा स्टेशन पर रीमॉडलिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस छह घंटे, उत्कल एक्सप्रेस पांच घंटे और सीएसटीएम-अमृतसर एक्सप्रेस पांच घंटे 22 मिनट विलंबित रही। पंजाब मेल, गोवा, कर्नाटक, गोंडवाना और तमिलनाडु एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनें भी देरी से चलीं। इससे यात्रियों को स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ा।
 
विज्ञापन
ट्रेन( सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया( एक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को मथुरा स्टेशन पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 6:00 घंटे देरी से चली। वहीं आगरा कैंट पर सीएसटीएम-अमृतसर एक्सप्रेस 5:22 मिनट और उत्कल एक्सप्रेस 5:00 घंटे विलंबित रही। मथुरा में चल रहे रीमॉडलिंग काम के चलते ट्रेनें लेट चल रही हैं।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मथुरा स्टेशन पर पंजाब मेल 4:00 घंटे, गोवा एक्सप्रेस 4:08 मिनट, समता एक्सप्रेस 3:16 घंटे और सचखंड एक्सप्रेस 2:05 घंटे देरी से चल रही है।

आगरा कैंट पर कर्नाटक एक्सप्रेस 3:00 घंटे, गोंडवाना एक्सप्रेस 2:20 घंटे और तमिलनाडु एक्सप्रेस 2:00 घंटे लेट है। यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में परेशानी उठानी पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें