फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयले से लदी मालगाड़ी में हॉट एक्सल से जाम हुए चक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। दिल्ली रेलखंड के मडराक रेलवे स्टेशन पर दादरी स्पेशल मालगाड़ी में हॉट एक्सल हो गया। इसके चलते ट्रेन करीब तीन घंटे खड़ी रही। इस दौरान दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को धीमी गति में लूप लाइन से गुजारा गया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब पांच बजे झारखंड से दादरी जाने वाले दादरी स्पेशल मालगाड़ी कोयला लेकर दादरी जा रही थी। ट्रेन दिल्ली रेलखंड के मडराक रेलवे स्टेशन पर पहुंची तभी उसके ब्रेकबॉल जाम हो गए।
नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर संबंधित विभाग की टीम को मौके पर भेजा। जाम हुए एक डिब्बे को काटकर ट्रेन से अलग किया तब करीब तीन घंटे बाद मैन लाइन में खड़ी मालगाड़ी को शंटिंग कर लूप लाइन में खड़ा किया गया। इस दौरान दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को लूप लाइन से होकर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें