मई में ट्रेन यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच उनकी मुश्किलें इस पखवाड़े बढ़ने वाली हैं। 31 मई तक समता, स्वर्ण जयंती, सुशासन एक्सप्रेस, मिलेनियम एक्सप्रेस, पातालकोट और ग्वालियर पैसेंजर समेत 22 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
यह सभी ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन से गुजरती हैं। झांसी मंडल के रायरू में नॉन इंटरलॉकिंग के कारण इन ट्रेनों को नियमित अवधि के लिए रद्द किया गया है, जबकि ताज एक्सप्रेस को 18 से 30 मई के बीच नई दिल्ली से आगरा के बीच ही चलाया जाएगा।
ताज एक्सप्रेस झांसी तक नहीं जाएगी। आगरा कैंट से गुजरने वाली 22 ट्रेनों पर नॉन इंटरलॉकिंग का असर पड़ेगा। इस पूरे पखवाड़े में कई ट्रेन सप्ताह भर तो कई ट्रेन 12 दिनों तक रद्द की गई हैं। गर्मियों में यह ट्रेन रद्द होने से दक्षिण भारत की सैर को निकलने वाले लोगों की यात्रा पर असर पड़ना तय है।