रेलवे ने चित्रकूट मेले के कारण आगरा झांसी पैसेंजर (अप और डाउन) 23 से 25 जून तक निरस्त रहेगी। रेलवे ने आगरा से झांसी रूट की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इन तीन दिनों के लिए कलिंग उत्कल एक्सप्रेस और हीराकुंड एक्सप्रेस को पैसेंजर ट्रेन बना दिया है। यानी दोनों गाड़ियां ग्वालियर तक पैसेंजर की तरह हर स्टेशन पर ठहराव लेंगी।
बता दें, रेलवे प्रशासन ने आगरा वाया बांदीकुई झांसी पैसेंजर को तीन दिन के लिए रद्द किया है। वहीं आगरा झांसी रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए (गाड़ी संख्या 18478) कलिंग उत्कल एक्सप्रेस को तीन दिन तक पैसेंजर की तरह चलाने का फैसला किया है।
वहीं झांसी की ओर से हीराकुंड एक्सप्रेस (18507) भी 24 और 25 जून को पैसेंजर ट्रेन की तरह चलेगी। डीसीएम डा. संचित त्यागी ने बताया कि इस रूट पर जाने वाले यात्री इन दोनों एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर कर सकते हैं।