फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास धंसी सड़क में फंसा ट्रॉला

विज्ञापन
बुलेट अड्डा रोड पर गुरु का ताल से सटी सड़क धंसने से फंसा ट्राला.
विज्ञापन
आगरा। गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास बुलेट अड्डा शोरूम वाली सड़क धंसने से गिट्टियों से लदा ट्रॉला उसमें फंस गया। शुक्रवार शाम को जनकपुरी आयोजन से पहले बनी रही क्षेत्र की सड़कों में इस्तेमाल की जा रही गिट्टियों को लेकर ट्रॉला केआर नगर की ओर जा रहा था। वजन के कारण ट्रॉले का पहिया लगातार फंसता चला गया। सड़क बना रही फर्म ने बुलडोजर मंगवाकर ट्रॉला खाली किया। इसके बाद निकल सका।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम 6:30 बजे ट्रॉला के फंसने से रॉयल बुलेट अड्डा शोरूम के बराबर वाली सड़क पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया। महर्षिपुरम, स्पेस टावर, केआर नगर की ओर जाने वाले वाहनों को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम से सटी सड़क से लंबा रास्ता तय करके निकलना पड़ा।
क्षेत्र के पूर्व पार्षद मुकेश यादव ने बताया कि गुरुद्वारा से सटी दीवार के पास से नाला भी निकल रहा है। इस पर सीसी स्लैब पड़ा है। सड़क के साथ स्लैब का हिस्सा भी टूटा नजर आ रहा है। ट्रॉला का भारी वजन सीसी स्लैब नहीं उठा सका। करीब दो घंटे तक यहां ट्रैफिक प्रभावित रहा।
विज्ञापन

नगर निगम के प्रभारी चीफ इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क, साइड पटरी या नाले का जो हिस्सा धंसा है, उसकी मरम्मत जनकपुरी आयोजन से पहले ही करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें