फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नींद की झपकी आने से ट्रेलर 20 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक-परिचालक घायल

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से खाई में पलटा चूना से भरा ट्रेलर
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह नींद की झपकी आने से पाउडर लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में जाकर पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा 7.30 बजे करीब हुआ। पुलिस के मुताबिक, ट्रेलर चालक महेंद्र पुत्र धवन लाल निवासी सीकर, राजस्थान, परिचालक राजू पुत्र अजगर अली के साथ ट्रेलर में पाउडर लेकर आगरा से लखनऊ की ओर जा रहा था। मंगलवार सुबह थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 34 पर चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर तक एमसीबी और जाली को तोड़ते हुए एक्सप्रेस-वे से नीचे लगभग 20 फीट गहरी खाई में जाकर पलट गया। चालक महेंद्र और परिचालक राजू घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला ने बताया दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें