सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ लगभग तीन घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया मगर सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह 9 बजे पुलिस ने एनडीआरएफ टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लगभग एक घंटे के ऑपरेशन के बाद उदयभान सिंह का शव बरामद हुआ।
शव मिलने पर मृतक की पत्नी शालू एवं पांच वर्षीय बच्ची का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एकता थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मृतक ने अधिक शराब के नशे में होने के कारण तालाब में गिरा था।
माता-पिता की हो चुकी है मौत
उदयभान के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। तीन बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि एक छोटा भाई रंजीत है। एक पांच साल की बेटी है। अब परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब गहरा और बड़ा है। चहारदीवारी न होने के कारण आए दिन घटनाएं होती रहती हैं।