फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा...कंटेनर ने ऑटो में मारी टक्कर, महिला सहित दो की मौत; पांच की हालत गंभीर

Tue, 29 Apr 2025 02:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ग्वालियर हाईवे पर जौनई मोड़ के पास ये हादसा हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें सवार हादसे में महिला सहित दो की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सैंया थाना क्षेत्र में ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसे में महिला सहित दो की मौत हो गई।। इस सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन


 

ये हादसा  जौनई मोड़ पर हुआ। बताया गया है कि ऑटो सवार गमी में शामिल होकर घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई। ऑटो सवार सभी लोग खून से लथपथ हो गए। हादसा देख राहगीरों की भीड़ जुट गई। 

 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस दौरान हादसे में महिला सहित दो की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें