फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गमछे के झूले में दर्दनाक हादसा...नौ साल की बच्ची की जिस तरह हुई मौत, कांप गए घरवाले

Thu, 18 Sep 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

घर के आंगन में नौ वर्षीय बच्ची को झुलाने के लिए बनाया गया गमछे का झूला मौत का फंदा बन गया। उसगे गले में ये गमछा इस कदर उलझा कि उसकी जान चली गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगनेर के सरेंधी गांव में बुधवार को खेल-खेल में किसान तरुणेश की 9 साल की बेटी की मौत हो गई। वह घर में गमछे से बनाए गए झूले पर झूल रही थी। अचानक फंदा बन जाने से हादसा हो गया।
विज्ञापन


घटना बुधवार शाम 5 बजे की है। परिजन ने बताया कि बेटी योगिता कक्षा दो की छात्रा थी। घर पर ही बच्चों को झूला झूलने के लिए गमछा बांध दिया गया था। इस पर बैठकर बच्चे झूला झूलते थे। शाम को योगिता के भाई प्रिंस और बहन गुन्रा दादा चंदन सिंह के पास खेल रहे थे जबकि योगिता झूला झूल रही थी। गुन्ना को भूख लगने पर दादा कमरे में अंदर गए। तभी उन्होंने योगिता को झूले पर बने फंदे से लटका देखा।

इस पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। वह योगिता को लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें