फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में दर्दनाक हादसा: कारपेट कारोबारी के घर में लगी आग, जिंदा जल गया बेटा...मचा कोहराम

Fri, 21 Jun 2024 12:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में कारपेट कारोबारी के घर में आधी रात को आग लग गई। आग में कारोबारी का बेटा जिंदा जल गया। बताया गया है कि आग मंदिर में रखे दीपक से लगी थी।
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में गुरुवार देर रात को बड़ा हादसा हो गया। कावेरी विहार निवासी कारपेट कारोबारी के घर में आग लग गई। आग में कारपेट कारोबारी का बेटा जिंदा जल गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आग को बुझाकर शव को निकाला। प्रथम दृष्टया मंदिर में रखे दीपक से आग लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सदर में शहीद नगर चौकी के पास कावेरी बिहार कॉलोनी है। यहां पर कारपेट कारोबारी केजी वशिष्ठ रहते हैं। गुरुवार को घर पर केजी वशिष्ठ व उनका 35 साल का बेटा भारत वशिष्ठ अकेला था। रात करीब सवा 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कावेरी बिहार में घर में आग लग गई है। घर में एक युवक फंस गया है। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंच गई। घर में आग लगी थी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें