फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, शादी वाले घर में मची चीत्कार

Tue, 12 May 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी(आगरा)। बोदला-बिचपुरी रोड पर रविवार सुबह एंबुलेंस की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में सदरवन निवासी नेम सिंह और उनके दो बेटों की जान चली गई। वह दिल्ली में ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से शादी वाले घर में चीत्कार मची हुई है।
विज्ञापन

दूसरे दिन गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में एक ही घर से तीन अर्थियां उठने से मातम पसरा हुआ है। मृतक के छोटे भाई नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे तयेरे भाई संस्कार ने निखिल को मुखाग्नि दी। उन्होंने कहा कि गांव में ऐसा हृदयविदारक हादसा पहले कभी नहीं हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की एक साथ मौत हुई हो। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
सोमवार को भी घरों में चूल्हे नहीं सुलगे। हादसे में घायल नेम सिंह की पत्नी कांता और बेटे प्रशांत का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। कांता के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि प्रशांत की हालत में सुधार है। परिजन ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी। नेम सिंह की मौत के बाद पत्नी और बेटे के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


एंबुलेंस की पहचान, चालक नहीं पकड़ा
जिस एंबुलेंस से हादसा हुआ उसकी पहचान पुलिस ने कर ली है। वह बिचपुरी स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात है। मगर चालक का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग से जानकारी मांगी है। वहीं परिजन ने भी लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था। इसमें ऑटो अचानक पलट गया, सामने से आती एंबुलेंस से टक्कर लगी और हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें