फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नेशनल ओपन सीनियर कुश्ती में जिले के पहलवानों से उम्मीद

Tue, 12 May 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। गोंडा में हो रही नेशनल ओपन सीनियर रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में इस बार आगरा के पहलवानों पर उम्मीदें टिकी हैं। तीन दिवसीय आयोजन में देशभर से करीब 1400 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता केवल खिताब नहीं, बल्कि राष्ट्रीय शिविर और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चयन के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आगरा से फ्री स्टाइल में धर्मवीर 57 किग्रा, पवन 70 किग्रा, अजय सोगरवाल 97 किग्रा, रजत भगोर 97 किग्रा, ग्रीको रोमन में दिगंबर सोलंकी 97 किग्रा और चित्रांशु राज 60 किग्रा प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष नीतेश शर्मा ने बताया कि आगरा के पहलवानों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें