आवास विकास काॅलोनी में भीमनगरी का आयोजन किया गया है। मंगलवार को भीमनगरी समारोह में शिरकत करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ रहे हैं। ऐसे में यहां यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।
आगरा में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-11 में भीमनगरी आयोजन के लिए 15 से 17 अप्रैल तक दोपहर 2 बजे से यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। कॉलोनी में आने-जाने वाले लोग तीन दिन के लिए रूट प्लान जरूर देख लें। मंगलवार को मुख्यमंत्री भीमनगरी पहुंचेंगे। यहां भावना टावर से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
रामबाग से टेढ़ी बगिया की ओर नहीं जाएंगे वाहन
आगरा अलीगढ़ हाईवे पर टेढ़ी बगिया में होने वाले आंबेडकर मेले के लिए रूट का बदलाव सोमवार से शुरू हो गया, जो 16 अप्रैल तक रहेगा। हाथरस, अलीगढ़ की ओर से आने वाले भारी वाहन, तीन व चार पहिया वाहन खंदौली कट से छलेसर होकर एनएच 19 पर पहुंचेंगे। जलेसर की ओर से आने वाले वाहन मुड़ी चौराहे से डायवर्ट किए जाएंगे।
रामबाग चौराहे से टेढ़ी बगिया, अलीगढ़ व जलेसर की ओर वाहन नहीं जाएंगे। यह वाहन एनएच-19 से छलेसर होकर एत्मादपुर से निकलेंगे। शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया की ओर जाने वाले वाहन भी मुड़ी चौराहे से डायवर्ट किए जा रहे हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे के खंदौली कट से वाहनों को टेढ़ी बगिया की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
इन रास्तों से होकर गुजरें
- लोहामंडी से बोदला की तरफ जाने वाले वाहन कोठी मीना बाजार से होकर निकलेंगे।
- बोदला से लोहामंडी की ओर जाने वाले वाहन मारुति एस्टेट से कोठी मीना बाजार होते हुए निकलेंगे।
- गुरुद्वारा से भावना टावर की तरफ आने वाले वाहन खंदारी, आरबीएस होते हुए निकलेंगे।
- सिकंदरा से बोदला की तरफ आने वाले वाहन रुनकता से बिचपुरी, वायु विहार होकर जाएंगे।
- कारगिल चौराहे से करकुंज की तरफ जाने वाले वाहन सिकंदरा होकर गुजरेंगे।
- भावना टॉवर से आवास विकास, करकुंज , बोदला-लोहामंडी रोड की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
यहां हैं पार्किंग स्थल
- वीवीआईपी पार्किंग सेक्टर-11 कार्यक्रम स्थल के पास
- बैनारा फैक्टरी पार्किंग बोदला-लोहामंडी रोड
- सेंट्रल पार्क पार्किंग ईंट मंडी से सेक्टर-4 चौकी रोड
- पारस पल्स पार्किंग (रिजर्व पार्किंग) भावना टॉवर