अगर 27 जून को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने वृंदावन आ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस दिन यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यक्रम है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सोमवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव के साथ-साथ पूरे शहर में करीब छह घंटे ट्रैफिक संचालन प्रतिबंधित कर दिया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था में प्रात: 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक परिवर्तन किया गया है।