आगरा। कोहरे से शुक्रवार को ट्रेन व फ्लाइटों के संचालन पर असर पड़ा। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को भी कोहरा छाया रहने और 1 व 2 फरवरी को बारिश का अनुमान जताया है।
पिछले दो दिन से कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़कों पर वाहन रेंगते दिखाई दिए। कई ट्रेनें देरी से आगरा पहुंची। वहीं, अहमदाबाद से आगरा आने वाली फ्लाइट करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। इसकी वजह से आगरा से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट के यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। वहीं, दिनभर धूप खिलने से अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिन तक पारा गिरने और ठंड बरकरार रहने का अनुमान जताया है।