फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांटून पुल का स्लीपर हटने से एक घंटे ठप रहा आवागमन

विज्ञापन
पिनाहट प्लाटून पूल पर लगा जाम - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
पिनाहट। चंबल नदी के पिनाहट घाट पर बने पांटून पुल का शनिवार को स्लीपर हट गया था। इससे करीब एक घंटे तक पुल से आवागमन ठप रहा। नदी के दोनों किनारो पर वाहनों की लाइन लग गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मध्य प्रदेश की सीमा पर बने पांटून पुल से चंबल पट्टी के करीब 150 गांवों के लोगों का आना-जाना है। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे पुल के गार्डर से स्लीपर हट जाने से वाहनों का आवागमन रुक गया। जिससे जाम की स्थिति बन गई।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पांटून पुल के कर्मचारियों ने मरम्मत कर दोबारा स्लीपर रखा। इसके बाद पुल से आवागमन शुरू हो सका। ग्रामीणों का आरोप है कि पिनाहट घाट पुल के स्लीपर जर्जर हैं। इसी वजह से आए दिन ऐसी समस्या खड़ी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें